Hazaribagh News: डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का तीसरा दिन सम्पन्न
नदी-तालाबों पर उमड़ी भीड़: छठ घाटों पर दिखा श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम
By: Anjali Sinha
On
इचाक: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन इचाक प्रखंड के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। प्रखंड के नदी, तालाब और छठ घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साफ-सफाई और सजावट के बीच घाटों का दृश्य अत्यंत मनोहारी था। व्रतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में ठेकुआ, फल और अन्य पूजन सामग्री से सजे डाला के साथ सूर्य देव की उपासना की।

Edited By: Anjali Sinha
Tags: Hazaribagh News Sun Worship Setting Sun Ichak Chhath Puja 2026 Evening Offering (Sandhya Arghya) Ichak Block News Great Festival of Folk Faith Songs of Chhathi Maiya Jharkhand Chhath Festival Ichak Chhath Ghat Breaking of the Waterless Fast Samriddh Jharkhand Correspondent Traditional Chhath Puja Offering to the Rising Sun
