Bokaro News: लोहा, शराब कारोबारी रितेश सिंह को जान से मारने की मिली धमकी
व्हाट्सएप कॉल से दी जान से मारने की धमकी
By: Anjali Sinha
On
बोकारो: लोहा ओर शराब व्यवसायी एल एच निवासी रितेश सिंह को अमन सिंह गैंग के प्रकाश शुक्ला ने जान से मारने की धमकी व्हाट्सअप कॉल और व्हाट्सअप मेसेज के माध्यम दी है, रितेश के मुताबिक प्रकाश शुक्ला नामक आरोपी ने धमकी दी है कि तुम मेरे बॉस को पांच करोड़ रुपया दो, अन्यथा तुम्हें या तुम्हारे परिवार के किसी भी सदस्य को मारेंगे काले रंग की गाड़ी में चलते हो ना उस गाड़ी को लाल कर देंगे। व्यवसाई रितेश सिंह ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सिटी थाने में दी है और अपना जान माल की सुरक्षा पुलिस प्रशासन से मांगी है। रितेश सिंह का कहना है कि इससे मै ओर मेरा पूरा परिवार दहशत में है।
Edited By: Anjali Sinha
