Bokaro News: गैस संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 

पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बहाल करने की जोरदार मांग

Bokaro News: गैस संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 
(फोटो)

बोकारो: आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को देश में गैस संकट के खिलाफ महात्मा गांधी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी अरविंद विकाश ने किया। इस मौके पर उपस्थित आप के प्रदेश सचिव प्रीतम मिश्रा ने कहा कि झारखंड के हर जिले में यह कार्यक्रम हो रहा है। मोदी सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश भर में एलपीजी गैस का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और इजराइल के आगे सरेंडर कर दिया है। ईरान जैसे पारंपरिक मित्र के साथ नहीं जाने के कारण पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी का संकट पैदा हुआ है। प्रदर्शन में आप के जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय, हरेंद्रनाथ चौबे, धर्मेंद्र शर्मा, संजय कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, अनंत कुमार पांडेय, बिनोद तिर्की, शंभुनाथ चौधरी, बिनोद सत्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: मलेरिया व कालाजार नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक
Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण
Bokaro News: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 में शामिल सभी प्रत्याशियों का अंतिम व्यय मिलान 19 को
Bokaro News: गैस संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल में' ग्लूदकोमा जागरूकता सप्ताह' का आयोजन
Sahebganj News: "एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन