Sahebganj News: "एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन

सूर्यदेव घाट पर उमड़ा जनसैलाब, की गई साफ-सफा

Sahebganj News:
(फोटो)

साहिबगंज के राजमहल स्थित सूर्यदेव घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत "गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026" का आयोजन किया गया। एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों और नगर पंचायत कर्मियों ने 'एक घंटा श्रमदान' कर गंगा तट की सफाई की। इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

साहिबगंज: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के शुभारंभ अवसर पर राजमहल स्थित सूर्यदेव घाट पर “एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा तट की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा आमजन के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद  महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से गंगा तट को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत राजमहल के प्रभारी नगर प्रबंधक जितेश कुमार चौधरी तथा नमामि गंगे साहिबगंज डीपीओ अमित मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी, प्लस टू जेके उच्च विद्यालय तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गंगा तट पर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, नगर पंचायत राजमहल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने मिलकर गंगा तट की साफ-सफाई की और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।

उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे गंगा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी समझें तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से गंगा तट की सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: मलेरिया व कालाजार नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक
Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण
Bokaro News: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 में शामिल सभी प्रत्याशियों का अंतिम व्यय मिलान 19 को
Bokaro News: गैस संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल में' ग्लूदकोमा जागरूकता सप्ताह' का आयोजन
Sahebganj News: "एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन