Sahebganj News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahebganj News: गौ दिवस पर तहसील कार्यालय में लगेगा गौ सम्मान आह्वान अभियान
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के तालझारी तहसील कार्यालय परिसर में 27 अप्रैल को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' का आयोजन किया जाएगा। हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने सभी सनातन प्रेमियों से इस पुनीत कार्य के लिए 2 घंटे का समय देने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा, गौ सेवा और जैविक खेती के प्रति जन-जागरण फैलाना है। इस दौरान गौ पूजन के साथ-साथ अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। Sahebganj News: दो दिवसीय जलसा संपन्न, फूल और कांटे एक्टर को सुनने उमड़ा जनसैलाब
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के बोरियो स्थित मदरसा नूरुल होदा मैदान में आयोजित दो दिवसीय जलसा शनिवार देर रात संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता आरिफ खान (रॉकी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़कर धार्मिक मार्ग चुनने का अपना अनुभव साझा किया। उन्हें सुनने के लिए कई जिलों से लाखों की भीड़ उमड़ी। उलेमाओं ने समाज सुधार, शिक्षा और आपसी भाईचारे पर जोर दिया। Sahebganj News: अबुआ आवास योजना में लापरवाही, लाभुकों ने बोरियो थाना में दिया पीआर बॉन्ड
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में अबुआ आवास योजना की पहली किस्त मिलने के दो साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू न करने वाले लाभुकों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के सख्त रुख और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद शनिवार को दर्जनों लाभुकों ने बोरियो थाना में पीआर बॉन्ड दिया। लाभुकों ने शपथ ली है कि वे जल्द निर्माण शुरू करेंगे, अन्यथा सरकारी राशि ब्याज सहित वापस कर देंगे। Sahebganj News: डीएमओ के खिलाफ अरशद ने सीएम, डीजीपी व डीआईजी को लिखा पत्र
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने जेल से रिहा होने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन भेजकर डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी की मांग की है। अरशद का दावा है कि माफियाओं के साथ मिलकर उन्हें साजिश के तहत एक साल जेल में रखा गया, जिसके खिलाफ वे अब न्यायालय और मानवाधिकार आयोग जाने की तैयारी में हैं। Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज जिले के पतना मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यशैली का प्रशिक्षण दिया गया। मंडल अध्यक्ष कुणाल मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। Sahebganj News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला FCI ठेकेदार का शव, हत्या या हादसा?
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के महादेवगंज में रेलवे ट्रैक किनारे एफसीआई ठेकेदार सह मैनेजर मनोज कुमार (56 वर्ष) का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक हजारीबाग के निवासी थे। शनिवार शाम वे अपनी बोलेरो में डीजल भरवाने निकले थे, जो अगले दिन पेट्रोल पंप पर ही खड़ी मिली, जबकि उनका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ। पुलिस इसे रेल दुर्घटना और सोची-समझी साजिश, दोनों पहलुओं से देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा हो सकेगा। Sahebganj News: 14 वर्ष की बच्चियों के लिए HVP टीकाकरण अभियान, वैक्सीन से मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 30 मार्च से विशेष एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले की 14,394 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। यह टीका केवल उन बच्चियों को लगेगा जिनकी आयु सटीक 14 वर्ष है। जिले के 8 प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की निगरानी में टीकाकरण होगा। विभाग ने स्कूलों और अभिभावकों से इस सुरक्षा चक्र को अपनाने की अपील की है ताकि भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों को बचाया जा सके। Sahebganj News: आंधी-बारिश ने बिगाड़ा रामनवमी का जश्न, कई पूजा समितियों के गिरे गेट
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज में रामनवमी का पर्व श्रद्धा और चुनौतियों के बीच मनाया गया। दिनभर की भीषण गर्मी और 25°C तापमान के बाद शाम को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने शहर में काफी नुकसान पहुँचाया। पूर्वी फाटक स्थित चैती दुर्गा मंदिर का मुख्य तोरण द्वार उखड़ गया, जिसे ठीक करने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कई अखाड़ों के मंच और सजावट क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें समितियां युद्धस्तर पर सुधारने में जुटी हैं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए विसर्जन जुलूस के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। Sahebganj News: सिद्धेश्वर मंडल फिर बने 'नेक नागरिक', परिवहन विभाग ने किया सम्मानित
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के सिद्धेश्वर मंडल को उनकी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी द्वारा 'नेक नागरिक' (Good Samaritan) सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले उन्हें 15 अगस्त 2024 को उपायुक्त द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। सिद्धेश्वर मंडल समाज में सकारात्मक बदलाव और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने के एक जीवंत उदाहरण बन गए हैं। Sahebganj News: रामनवमी को लेकर मॉक ड्रिल, प्रशासन ने दिया शांति और सुरक्षा का संदेश
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज जिला प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का अभ्यास किया। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है। Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण
Published On
By Anjali Sinha
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। साहिबगंज के ओझा टोली, शकुंतला सहाय और जयसूर्या गंगा घाट पर तड़के से ही व्रतियों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की आर्थिक प्रगति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जिला प्रशासन की चौकसी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरा आयोजन सुचारू रहा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। Sahebganj News: भाजपा जिला अध्यक्ष पर अल्पसंख्यक महिला के साथ यौन शोषण का आरोप, पति ने थाना में दिया आवेदन
Published On
By Anjali Sinha
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव पर एक मुस्लिम महिला के यौन शोषण का आरोप लगने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। जहाँ महिला के पति मोहसिन ने लिखित आवेदन देकर शोषण और धमकी का आरोप लगाया था, वहीं कथित पीड़िता उम्मे सलमा ने थाने पहुंचकर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। महिला का कहना है कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और जमीन विवाद के कारण उन्होंने जिलाध्यक्ष को फंसाने की साजिश रची है। पुलिस प्रशासन (SDPPO और DSP) मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 