Sahebganj News: रामनवमी को लेकर मॉक ड्रिल, प्रशासन ने दिया शांति और सुरक्षा का संदेश
भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस का कड़ा अभ्यास
साहिबगंज जिला प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का अभ्यास किया। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
साहिबगंज: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्वेश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मॉक ड्रिल में शामिल होकर अभ्यास किया। वरीय अधिकारियों ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे रामनवमी के पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की बात कही गई।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
