Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान

BSL की ऐतिहासिक छलांग: कच्चे इस्पात उत्पादन में 12.9% और HR कॉइल में 15.6% की भारी वृद्धि

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
(फोटो)

BSL बोकारो एनुअल रिपोर्ट 2025-26: बोकारो स्टील प्लांट ने कच्चे इस्पात और बिक्री योग्य इस्पात के उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। संयंत्र ने एसएमएस-न्यू में 465 हीट्स की सबसे लंबी कास्टिंग का रिकॉर्ड बनाया। सुरक्षा के क्षेत्र में कलिंगा अवार्ड और डिजिटलीकरण में आईओटी (IoT) आधारित निगरानी से बीएसएल ने नए मानक स्थापित किए हैं।

बोकारो: इस्पात संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्पादन, प्रेषण एवं परिचालन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की। इस अवधि में संयंत्र की सभी प्रमुख इकाइयों ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक, त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक उत्पादन आँकड़े दर्ज किए, साथ ही कई वार्षिक उत्पादन कीर्तिमान भी स्थापित किए गए।

स्टील मेल्टिंग शॉप(न्यू) से कच्चे इस्पात का उत्पादन 1.163 मिलियन टन के सर्वोच्च स्तर पर रहा।हॉट रोल्ड(एचआर) कॉइल का उत्पादन 4.267 मिलियन टन, कुल कोल्ड रोल्ड (सीआर) बिक्री योग्य इस्पात1.39 मिलियन टन, तैयार बिक्री योग्य इस्पात 4.15 मिलियन टन तथा कुल बिक्री योग्य इस्पात4.56 मिलियन टन के रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया. प्रेषण के क्षेत्र में भी संयंत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल बिक्री योग्य इस्पात का 4.60 मिलियन टन तथा तैयार बिक्री योग्य इस्पात का 4.18 मिलियन टन का अब तक का सर्वाधिक डिस्पैच सुनिश्चित किया।

परिचालन उपलब्धियों के दृष्टिकोण से भी वर्ष 2025-26 अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। एसएमएस-न्यू ने 465 हीट्स के साथ सबसे लंबी स्लैब कास्टिंग सीक्वेंस का नया रिकॉर्ड स्थापित किया. सीमित संसाधनों के बावजूद सिंटर प्लांट ने लगभग रिकॉर्ड स्तर का उत्पादन कर अपनी परिचालन दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्लास्ट फर्नेस की उत्पादकता, कोक दर, सीडीआई दर एवं विशिष्टऊर्जा खपत जैसे तकनीकी-आर्थिक मानकों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। सीआरएम-III ने स्थापना के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं कोल केमिकल्स क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि परिलक्षित हुई। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में प्रमुख उत्पादों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कच्चे इस्पात उत्पादन में 12.9 प्रतिशत, एचआर कॉइल में 15.6 प्रतिशत, सीआर बिक्री योग्य इस्पात में 18.3प्रतिशत तथा कुल बिक्री योग्य इस्पात में 18.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. उत्पाद विविधीकरण एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में भी संयंत्र ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विद्युत इस्पात, ऑटोमोबाइल क्षेत्र हेतु उच्च शक्ति कोल्ड रोल्ड इस्पात, जहाज निर्माण के लिए मरीन ग्रेड इस्पात तथा प्रेशर वेसल इस्पात जैसे नए ग्रेड सफलता पूर्वक विकसित किए गए। इसके अतिरिक्त, पहली बार चेकर प्लेट कॉइल का उत्पादन कर संयंत्र नेनए बाजार क्षेत्रों में प्रवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।समग्र रूप से, वित्तीय वर्ष 2025–26 में बीएसएल का प्रदर्शन इस स्तर तक उत्कृष्ट रहा कि संयंत्र ने सचमुच अपने प्रदर्शन से गरदा उड़ा दिया” अर्थात् सभी मानकों पर उल्लेखनीय श्रेष्ठता प्रदर्शित करते हुए नए मानदंड स्थापित किए।

यह भी पढ़ें Bokaro News: बीजीएच में नर्सिंग छात्राओं का नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता का दिया मजबूत संदेश

पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए बीएसएल ने संसाधन संरक्षण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में अनेक प्रभावी पहलें की हैं। सौर ऊर्जा परियोजनाओं सहित नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नेट-जीरोउत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। सुरक्षा एवं डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। एआर/वीआर आधारित सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना, आईओटी आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली तथा विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यस्थल सुरक्षा को और सुदृढ़ किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान संयंत्र को कालिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2025–26 में बोकारो इस्पात संयंत्र का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन इसके कर्मियों की प्रतिबद्धता,तकनीकी दक्षता एवं नवाचार की भावना का प्रतीक है। संयंत्र देश के इस्पात क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सतत एवं आत्मनिर्भर विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस्पात कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए नए वित्तीय वर्ष में प्रदर्शन के स्तर को और ऊँचाइयों तक ले जाने तथा सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने संयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा कर अधिकारियों, कर्मियों एवं संविदा कर्मियों सहित समस्त बीएसएल परिवार को बधाई दी तथा आगामी वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर निरंतर फोकस बनाए रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

 

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now