Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन
छठव्रतियों और परिजनों के लिए निःशुल्क स्वल्पाहार की रही विशेष व्यवस्था
केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर के तालाब में दर्जनों व्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने घाट का दौरा किया और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा व्रतियों और उनके परिजनों के लिए चाय, कॉफी और पकौड़ी की विशेष व्यवस्था की गई थी।
जमशेदपुर: केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने तालाब में दर्जनों चैती छठव्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की। छठव्रतियों ने इस तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर मंदिर की शानदार सजावट की गई थी। छठ के गीत भी बजाए गए। छठव्रतियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया।

