तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
अधिकारियों को निष्पक्ष होकर कार्य करने की सख्त हिदायत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने खूंटी के मुरहू में रामनवमी जुलूस पर हुई पत्थरबाजी को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण में डूबी है और हिंदू समाज को प्रताड़ित कर रही है। साहू ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बंद करें, वरना भाजपा भ्रष्ट अधिकारियों को चिन्हित कर उनकी संपत्ति की जांच और जेल भेजने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी।
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुरहू,खूंटी की घटना पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तुष्टीकरण में आकंठ डूब चुकी है।समुदाय विशेष के वोट बैंक केलिए राज्य सरकार बार बार हिन्दू समाज को प्रताड़ित कर रही है। सनातन धर्म के कोई पर्व त्योहार हो समुदाय विशेष के लोग सुनियोजित तरीके से जुलूस, शोभा यात्रा, मूर्ति, मंदिर पर निशाना साधते हैं। पर्व त्योहारों को बाधित करना,अनावश्यक अड़ंगा डालना, जुलूस पर पत्थरबाजी करना आम बात हो गई है। मुरहू खूंटी में रामनवमी जुलूस पर पथराव होना ऐसी ही मानसिकता का परिमाण है।

