Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
नदी के अस्तित्व और जलस्तर पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
जरमुंडी थाना क्षेत्र के लगवा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से चल रहे अवैध परिवहन से नाराज लगवा गांव के लोगों ने एकजुट होकर बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों से बालू का अवैध उठाव हो रहा है, जिससे राजस्व की हानि और पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है। जरमुंडी पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोनीहाट: जरमुंडी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू लदा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, जरमुंडी थाना क्षेत्र के नोनीहाट स्थित लगवा घाट से पिछले कई महीनों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बालू खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में इस अवैध गतिविधि पर। लगाया गया
