Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका

जान बचाने के लिए सामान लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे लोग

Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
(फोटो)

सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में मंगलवार शाम भीषण भू-धंसान होने से 3-4 घर जमीन में समा गए, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कतरास-महुदा मार्ग (NH-32) जाम कर दिया और अवैध खनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक शत्रुघ्न महतो और सांसद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और कई परिवार पलायन कर रहे हैं।

बाघमारा: कोयलांचल क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर भयावह भू-धंसान की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबारी में शाम करीब 5 बजे अचानक जमीन धंसने से तीन-चार घर पलभर में जमींदोज हो गए। इस हादसे में 3 से 4 लोगों के जमीन में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और दर्जनों परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों और जरूरी सामान के साथ पलायन करते दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, ऐसे में यहां रहना खतरे से खाली नहीं है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में सोनारडीह ओपी का घेराव कर दिया और एनएच-32 कतरास-महुदा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र में लगातार जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पीड़िता रिंकी कुमारी ने रोते-बिलखते बताया कि अचानक जमीन धंसने से उसका घर पूरी तरह समा गया। इस घटना में उसकी बहन गीता कुमारी, चाची सरिता देवी और पिता मोनू उरांव के दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घटना के काफी देर बाद तक भी कोई राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे परिजनों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने की माँ कालरात्रि की उपासना, देश की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना के लिए अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सोनारडीह, रामकनाली, तेतुलमारी, जोगता और बाघमारा क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र में गैस रिसाव की घटना हुई थी, जिससे इलाके की जमीन पहले से ही कमजोर हो चुकी थी। इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका नतीजा आज की इस भयावह घटना के रूप में सामने आया। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें चाईबासा में BJP नगर कमेटी का विस्तार, 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

टांडाबरी हादसे पर सांसद प्रतिनिधि ने जताई चिंताः

टांडाबरी में हुए हादसे को लेकर जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही और अवैध खनन का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह घटना हुई। रवानी ने फंसे लोगों को शीघ्र सुरक्षित निकालने के लिए तेज रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उच्च स्तरीय जांच, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा तथा क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान