चाईबासा में BJP नगर कमेटी का विस्तार, 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

चाईबासा में BJP नगर कमेटी का विस्तार, 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
चाईबासा में BJP की नई नगर कमेटी की घोषणा

चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी का विस्तार करते हुए 17 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में नई टीम की घोषणा की गई। पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

चाईबासा: शहर के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी के विस्तार को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने किया, जिसमें पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री प्रताप कटिहार, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा, नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियों के वितरण की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री प्रताप कटिहार ने बताया कि जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के निर्देशानुसार नई नगर कमेटी में कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें चार नगर उपाध्यक्ष, दो नगर महामंत्री, चार नगर मंत्री, एक नगर संयोजक, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, दो मीडिया प्रभारी, एक आईटी संयोजक, एक लीगल सेल प्रभारी और एक सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

नई कमेटी में शैलेश प्रसाद, अंगद साव, अजय झा और दीपक पोद्दार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप साव और रोहित दास को नगर महामंत्री, जबकि नितिन विश्वकर्मा, रीना कर, नीरज गुप्ता और रोहित लकड़ा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनंत सयनम को नगर संयोजक, संजय राम तुरी को कोषाध्यक्ष और जगदीश निषाद को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक गुप्ता और भास्कर विश्वास को जिम्मेदारी दी गई है। दिनु पटनायक को आईटी संयोजक, अवधेश गोंड को लीगल सेल और हिमांशु पासवान को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें Ameesha Patel का बॉलीवुड पर निशाना, कास्टिंग को लेकर छेड़ी नई बहस

प्रेस वार्ता के दौरान स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

अंत में नगर अध्यक्ष ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान