Ranchi News : कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के लेखा व परीक्षा विभाग के साथ की अहम बैठक
रीक्षाओं, परिणाम और छात्र समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने लेखा विभाग और परीक्षा विभाग के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों में विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति, आधारभूत संरचना, आगामी परीक्षाओं और छात्र समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे और अपराह्न 2 बजे विश्वविद्यालय के लेखा विभाग एवं परीक्षा विभाग में अपनी अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया।

इसके उपरांत उन्होंने अपराह्न 2 बजे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में एक अन्य बैठक आयोजित कर परीक्षा संबंधी गतिविधियों की अद्यतन जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आगामी परीक्षाओं, परिणामों एवं विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए सभी कार्यों के शीघ्र और सही निष्पादन पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रशासनिक कार्यप्रणाली में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों का निर्धारण करते हुए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति पर केंद्रित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. शुचि संतोष बरवार उपस्थित रहे। यह जानकारी पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
