Pakur News: ‘जय मां काली’ के जयघोष से गूंजा गनपुरा, विसर्जन में दिखी जबरदस्त भीड़
चुमावन कर महिलाओं ने मां से मांगी सुख-समृद्धि
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा गांव में मां काली पूजा के समापन के बाद श्रद्धा और भक्ति के बीच भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। महिलाओं ने पारंपरिक ‘चुमावन’ कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और ‘जय मां काली’ के जयघोष से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा।
पाकुड़ : पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा गांव में मां काली की पूजा संपन्न होने के पश्चात शनिवार को नम आंखों से मां को विदाई दी गई। विसर्जन से पूर्व काली मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ महिलाओं ने मां काली को ‘चुमावन’ कर सुख-समृद्धि की कामना की और विदाई दी।

सिद्धू-कानू चौक पर थिरके श्रद्धालु। भ्रमण के दौरान प्रतिमा को गनपुरा सिद्धू-कानू चौक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। युवाओं और बुजुर्गों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। चौक की परिक्रमा के बाद प्रतिमा को विसर्जन घाट ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना के साथ विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
