सेल के सीएमडी पद के लिए 28 मार्च को इंटरव्यू, दिग्गज अधिकारियों के बीच कड़ा मुकाबला
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा इंटरव्यू, उम्मीदवार देंगे विजन प्रेजेंटेशन
सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद के चयन के लिए 28 मार्च 2026 को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस प्रक्रिया में इस्पात मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहेंगे।
बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के चयन के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, इंटरव्यू 28 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में इस्पात मंत्रालय के सचिव बोर्ड की सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे।

हर बार की तरह इस बार भी सीएमडी पद की दौड़ में सेल के अंदरूनी अधिकारियों के साथ अन्य सार्वजनिक उपक्रमों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि चेतन प्रकाश जैन, जो केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी हैं, भी इस रेस में हैं, जिससे मुकाबला और अधिक कड़ा हो गया है।
आदेश के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को अपने अनुभव, उपलब्धियों और सेल के विजन पर अधिकतम 6 स्लाइड की प्रस्तुति भी देनी होगी, जिसे इंटरव्यू से दो दिन पहले लोक उपक्रम चयन बोर्ड को भेजना अनिवार्य है। अब 28 मार्च को होने वाले इंटरव्यू के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि देश की महारत्न कंपनी सेल की कमान किसे सौंपी जाएगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
