देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
सारवां प्रखंड के महतोडीह गांव के निवासी थे शहीद जवान
देवघर जिले के सारवां प्रखंड स्थित महतोडीह गांव के निवासी परलाध सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात थे और देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
देवघर : जिले के सारवां प्रखंड के महतोडीह गांव निवासी जवान परलाध सिंह के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। वे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात थे और देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस दुखद समाचार के सामने आते ही महतोडीह गांव सहित पूरे सारवां प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता को नमन किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
