Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती को पुष्प अर्पित
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। निशा रॉय ने प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक कौशल और प्रोफेशनल ग्रूमिंग पर प्रशिक्षित किया।
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रिसोर्स पर्सन निशा रॉय, महाविद्यालय प्राचार्य एवं सभी सहायक प्राध्यापक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु, सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
