Koderma News: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को दिया गया ई-कोर्ट सर्विस ट्रेनिंग 

अधिवक्ताओं और क्लर्कों को मिले आधुनिक डिजिटल टूल्स के मंत्र

Koderma News: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को दिया गया ई-कोर्ट सर्विस ट्रेनिंग 
(रामाकांत मिश्रा)

कोडरमा व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं और क्लर्कों के लिए ई-कोर्ट सर्विस ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य कानूनी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर उसे सुलभ, सस्ता और तेज बनाना है। विशेषज्ञों ने ई-फाइलिंग और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जानकारी दी, जिससे अधिवक्ता भविष्य में बिना किसी परेशानी के न्यायिक कार्यों का संपादन कर सकें।

कोडरमा: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट सर्विस कि ट्रेनिंग दी गयी जिसमें विशेष तौर पर अधिवक्ता और अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट फाइलिंग और उससे संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। जिससे आने वाले समय में कैसेअधिवक्ता और अधिवक्ता क्लर्क ई-कोर्ट फाइलिंग का लाभ लेकर कानूनी प्रक्रिया को आसानी से हल कर सकते हैं एवम निरंतर होने वाले परेशानियों से अपने आप को बचा कर कम खर्च में सुलभ तरीके से न्यायिक प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

ई-सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा ने किया। एवम साथ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश्य, अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार,जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव गौतम कुमार, न्यायधीश प्रभारी शिवांगी प्रिया उपस्थित रहे। एवम प्रशिक्षण प्राप्त करने आये अधिवक्ता एवम अधिवक्ता क्लर्क को स्टेसनरी किट देकर सम्मानित किया वहीं प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने कहा कि ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को आधुनिक उपकरणों के साथ जोड़कर न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाना है।

ई-कोर्ट सर्विस प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, रविशंकर बनर्जी व कार्यालय अधीक्षक अजय प्रकाश के द्वारा दिया गया जिसमें कई युवा अधिवक्ता व अधिवक्ता क्लर्क उपस्थित रहे एवम ई-कोर्ट सर्विस से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में व्यंजनों की पारंपरिक खुशबू बनेगी विशेष आकर्षण
Koderma News: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस उपजे कई सवाल 
Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक
Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Pakur News : महिला को झांसे में लेकर तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग