Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
वित्तीय वर्ष 2027 में हर गांव होगा रोशन
पाकुड़ विधायक निसात आलम ने झारखंड विधानसभा में साहिबगंज जिले के सुदूरवर्ती गांवों में बिजली न होने का मुद्दा गंभीरता से उठाया। इसके जवाब में सरकार ने मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना का हवाला देते हुए आश्वासन दिया कि वित्तीय वर्ष 2027 तक सभी वंचित गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। विधायक ने स्पष्ट किया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करती रहेंगी ताकि ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके।
बरहरवा: ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र में बिजली नहीं पहुंचने को लेकर पाकुड विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में गंभीरता से मामला उठाया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आज भी काफी परेशानियों के सामना करना पड़ता है।

विधायक निसात आलम ने बताया कि सरकार के विभागीय मंत्री ने कार्य में प्रगति के साथ-साथ जल्द विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। हम लोग इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है वहां हम लोग पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का जो भी जरूरी मुद्दा होगा हम उसे विधानसभा में उठाते रहेंगे। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते नागरिकों की समस्याओं को सरकार के संज्ञान में लाना हमरा काम है और समस्याओं का समाधान करना सरकार का काम है।
