Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट

विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की जताई उम्मीद

Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
(फोटो)

बाघमारा: जागो सामाजिक संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव के नेतृत्व में शनिवार को समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह से उनके आवास सिंह मेंशन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मेयर संजीव सिंह को नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें कुबेर का पौधा भेंट कर धनबाद को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की कामना की।

मौके पर संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि संजीव सिंह के कुशल नेतृत्व में धनबाद नगर निगम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और शहर में आधारभूत सुविधाओं का और बेहतर विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन भी शहर के विकास और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश स्वर्णकार, दिलीप शर्मा, दिवेश दिवाकर, शुभम कुमार, शशिकांत सिंह, विजय पासवान, राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’