Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र

वार्ड 17 और 18 में जर्जर सड़कों से ग्रामीण और राहगीर परेशान

Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
(कुमार अमित )

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला मंत्री कुमार अमित (पंकज सिन्हा) ने शनिवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार से मुलाकात कर पांडरपाला क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर एक मांगपत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से वार्ड संख्या 17 और 18 की जर्जर सड़कों के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने और क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप व गंदगी की समस्या को उठाया गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निगम प्रशासन से काली मंदिर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई तथा मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव की पुरजोर मांग की है।

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी कुमार अमित उर्फ पंकज सिन्हा ने शनिवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार से मुलाकात कर पांडरपाला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा। कुमार अमित ने बताया कि पांडरपाला वार्ड संख्या 17 एवं 18 में 3 दिसंबर 2025 को मुख्य सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से काली मंदिर कॉलोनी, महतो बस्ती, पटेल चौक, कुम्हार टोली, भारत चौक और दास टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर की समस्या भी उठाई। उन्होंने निगम प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और क्षेत्र में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’