Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली

एक छोटी सी नाराजगी ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
(चंदन यादव)

कोडरमा: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चंदन यादव पिता दिलीप यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन यादव का शुक्रवार की शाम अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसके बाद उसने गुस्से में आकर विषपान कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इधर जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे लोग उसे आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों की काफी कोशिशें के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। अंततः शनिवार की सुबह उसने जिंदगी को अलविदा कह दिया। चंदन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं चंदन की मौत की खबर से बदडीहा गांव में भी शोक है। चंदन मवेशियों के पालन-पोषण कर उसके दूध बेचने का कार्य किया करता था। वह तीन भाई है, जिसमें यह अपने माता-पिता का मंझला पुत्र था।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’