Koderma News : 27 फरवरी को मतों की गिनती के लिए बनाए गए कुल 40 टेबल
अनुशासन और त्रुटिरहित कार्य पर दिया गया विशेष जोर
कोडरमा के डीसी सभागार में 27 फरवरी को होने वाली नगर पालिका चुनाव 2026 की मतगणना के लिए नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें कर्मियों को निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए।
कोडरमा : डीसी सभागार में 27 फरवरी को को नगर पालिका चुनाव 2026 के मतों की गणना में लगाए जाने वाले कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा ऋतु राज के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में उपायुक्त उपस्थित हो कर सभी को निष्पक्ष तरीके से एवं त्रुटि रहित कार्य करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी, सह उप विकास आयुक्त नवीन जैन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान मतदान कर्मी अनुशासन में रहेंगे।
झुमरी तिलैया नगरपालिका क्षेत्र के लिए 17 टेबल, कोडरमा नगरपंचायत के लिए 12 टेबल, एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 11 टेबल बनाया जा रहा है। ट्रेनर के रूप सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, रामचन्द्र ठाकुर , रवि कांत, विवेक रंजन , उपस्थित रहे।
