Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

वन विभाग की उदासीनता से दूर-दूर तक फैलती रही आग

Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
(फोटो)

कोडरमा के किचिनिआ और मलदाहा पहाड़ियों में लगी भीषण आग से हजारों पेड़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है, वहीं वन्यजीवों पर भी संकट गहराता जा रहा है।

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलदाहा पहाड़ी में भीषण आग लगने से जंगल के पेड़ धू-धू कर जल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग शनिवार के दोपहर से ही लगी हुई है, लेकिन वन विभाग के उदासीनता के कारण दोनों पहाड़ियों में दूर-दूर तक आग फैल गया है जो देर रात तक फैलता ही रहा है। 

इससे जंगल के हजारों हरे भरे वृक्ष जलकर राख हो गया। आग लगने से जंगली पशु पक्षियों को काफी मुश्किल हो रहा है। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल का विनाश हो जायेगा। वहीं बरयारडीह वन कार्यालय में कार्यरत वनपाल के अलावा कई वन कर्मी तथा दैनिक मजदूरी  काम पर लगे हुए हैं लेकिन जंगल की देखरेख के अभाव में दिन प्रतिदिन आग लगना हरे भरे वृक्षों की कटाई होना आम बात हो गई है, और वन कर्मियों के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है। स्थानीय ग्रामीणों ने कोडरमा वन प्रमंडल पदाधिकारी से वन सुरक्षा तथा जंगल मे लगे आग को बुझाने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला
Palamu News: पेट्रोल के लिए मची त्राहि-त्राहि, ईंधन खत्म होने की अफवाह के बाद पंपों पर उमड़ी भारी भीड़
Giridih News: भारत विकास परिषद का महामंथन, मारवाड़ी धर्मशाला में जुटीं 5 जिलों की शाखाएं