Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत

सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
(फोटो)

गोमिया में जंगली हाथियों के हमले में महुआ चुनने गई 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं वन विभाग ने मुआवजा देने और सतर्क रहने की अपील की है।

गोमिया: गोमिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बार जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जगेश्वर निवासी ठकनी देवी की हाथी के हमले में मौत हो गई।

घटना का विवरण:

जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जगेश्वर गांव में 48 वर्षीय ठगनी देवी रविवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ कोली बेड़ा पत्थर नामक जंगल में महुआ चुनने गई थीं। अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन ठगनी देवी हाथी की चपेट में आ गईं और हाथी ने उन्हें पटक कर मार डाला।

प्रशासन की कार्रवाई और मुआवजा:

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोकारो डीएफओ संदीप शिंदे के निर्देशन विभागीय कर्मियों विकास कुमार, नेहरू प्रजापति ने पीड़ित परिवार टिंकू महतो व सुनील महतो को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। सरकारी प्रावधानों के अनुसार, कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को कुल 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

इलाके में दहशत:

इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गश्त न करने और लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। इधर वन विभाग के डीएफओ संदीप शिंदे ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि वे अकेले या अंधेरे में जंगल की ओर न जाएं और हाथियों की मौजूदगी की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जंगल मे एक दर्जन हाथियों का एक झुंड सक्रिय है जिन्हें वन विभाग की टीम लगातार ट्रैक कर रही है।

Read More.. Bokaro News: ट्रेजरी घोटाला: ₹3.15 करोड़ की गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट गिरफ्तार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल