Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया

मुख्य अतिथि मधुलिका देव ने भावुक होकर बहन को किया याद

Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
(फोटो)

डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में 12वीं पुण्यतिथि और स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, श्रद्धांजलि अर्पण और उत्कृष्ट शिक्षकों व कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कोडरमा: डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में स्वर्गीय मंजुला शर्मा  की 12वीं पुण्यतिथि एवं विद्यालय का स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, भावनात्मक वातावरण एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में गायत्री परिवार, डोमचांच के सौजन्य से भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं स्वर्गीय मंजुला शर्मा  के ज्येष्ठ पुत्र  रजनीश जी द्वारा अपने अनुज  मनीष जी के साथ उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि  मधुलिका देव (सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय प्रोफेसर, विनोबा भावे विश्वविद्यालय) एवं  रत्नेश्वरी प्रसाद नारायण देव  ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय, प्रशासक राम प्रवेश पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं उपस्थित आगंतुकों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासक राम प्रवेश पाण्डेय ने विद्यालय के 20 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर का विस्तृत चित्र प्रस्तुत किया तथा संस्था के भविष्य के विजन को साझा किया। उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने पर बल दिया।

मुख्य अतिथि मधुलिका देव इस अवसर पर अपनी बड़ी बहन स्वर्गीय मंजुला शर्मा को स्मरण कर भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि मंजुला जी की स्मृति में स्थापित यह विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि संस्कारों का भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यालय के सभी कर्मियों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संस्था को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने का आह्वान किया।

Read More.. Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग

इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राकेश रौशन,  प्रीति कुमारी चौधरी,  राजन कुमार मेहता,  प्रिंस वर्णवाल,  संजीत शर्मा,  आशीष कुमार,  अमिता राय, कु. रिया कुमारी, कु. आर्ची कुमारी एवं कु. अंजलि कुमारी शामिल रहे। वहीं, विद्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजु राना को “श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी वाहन चालकों, उप-चालकों एवं सफाई कर्मचारियों को भी उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Read More.. Koderma News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा को लेकर लगा कैंप 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. के. पी. शर्मा द्वारा इस संस्था की स्थापना कर पूरे क्षेत्र में शिक्षा का दीप प्रज्ज्वलित करने के उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह का समापन श्रद्धांजलि, सम्मान एवं संकल्प के साथ हुआ, जहां सभी ने स्वर्गीय मंजुला शर्मा  के आदर्शों पर चलने एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया।

Read More.. Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल