Koderma News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा को लेकर लगा कैंप
प्रशासन ने तेज की सड़क सुरक्षा और मुआवजा प्रक्रिया
कोडरमा में हिट एंड रन मामलों के लंबित मुआवजा भुगतान के निष्पादन हेतु चंदवारा में विशेष कैंप आयोजित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ऑनलाइन क्विज के विजेता को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
कोडरमा: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कोडरमा जिला अंतर्गत हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान मामले का शत प्रतिशत निष्पादन हेतु अंचल वार कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उसी क्रम में 10 अप्रैल को अंचल कार्यालय चंदवारा में कैंप का आयोजन किया गया। वहीं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निदेशानुसार झारखंड में 01.01. 2026 से 31.01 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया गया।
इस दौरान जन जागरूकता हेतु परिवहन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में कोडरमा जिले से चयनित सफल विजेता आशीष कुमार राणा को जिला परिवहन पदाधिकारी कोडरमा के द्वारा हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
