Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर दोनों पक्षों ने चुनी शांति
बोकारो के सोनाटांड़ निवासी उषा देवी और बैजनाथ गोराई के बीच पिछले 25 वर्षों से चल रहा मकान और भूमि विवाद तेली कल्याण समिति के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस पहल को समाज में भाईचारा और सामाजिक एकता बढ़ाने वाला एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बोकारो: तेली कल्याण समिति की पहल पर सोनाटांड़ निवासी उषा देवी एवं बैजनाथ गोराई के बीच पिछले 25 वर्षों से चल रहे भूमि एवं मकान विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया गया। यह समझौता समिति के जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुआ, जहां दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया।
बैठक में जिला कमेटी के सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कुटुंब बंधुओं ने दोनों पक्षों को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद के समाप्त होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जताई और इसे समाज में सकारात्मक पहल बताया।

