Bokaro News: हवाई अड्डा प्रोजेक्ट में तेजी: डीसी ने विभागों को आपसी समन्वय और समयसीमा का दिया निर्देश

हवाई अड्डा परिसर में झाड़ियों की कटाई शीघ्र करने का सुझाव

Bokaro News: हवाई अड्डा प्रोजेक्ट में तेजी: डीसी ने विभागों को आपसी समन्वय और समयसीमा का दिया निर्देश
(अजय नाथ झा)

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने रनवे की सफाई और तकनीकी बाधाओं को दूर कर जल्द उड़ान सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

बोकारो: हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा उपायुक्त  अजय नाथ झा की अध्यक्षता में दिनांक 7 मई  को बोकारो परिसदन के सभाकक्ष में आयोजित की गई।  मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बोकारो हवाई अड्डा से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 

सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बोकारो के विकास को एक नई उड़ान दी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए हवाई अड्डा से उड़ान जल्द सुनिश्चित करना हम सभी का लक्ष्य हैं, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ सभी आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें। 

साथ ही उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को बोकारो हवाई अड्डा परिसर में 75 मीटर रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियां की कटाई एवं साफ सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का सुझाव दिया। आगामी। बैठक के दौरान बीएसएल के प्रतिनिधि  ए.के. तिवारी, एएआई रांची के उप महाप्रबंधक  मनोज कुमार, नगर डीएसपी  आलोक रंजन, डीपीआरओ  रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चास  जया कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

द आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल: 10 मई को बेंगलुरु पहुंचेंगे पीएम मोदी, गुरुदेव रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव में होंगे शामिल द आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल: 10 मई को बेंगलुरु पहुंचेंगे पीएम मोदी, गुरुदेव रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव में होंगे शामिल
Bokaro News: मजदूर की बेटी ने किया कमाल: छोटी कुमारी बनीं झारखंड इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर
Bokaro News: तालाब में डूबने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम
Bokaro News: अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में हड़कंप 
Bokaro News: राज्य टॉपर छोटी कुमारी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया सम्मानित
Bokaro News: हवाई अड्डा प्रोजेक्ट में तेजी: डीसी ने विभागों को आपसी समन्वय और समयसीमा का दिया निर्देश
Bokaro News: 'वंडर बॉय' का कमाल: 7 साल के इशांक ने पलक स्ट्रेट पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Koderma News: पत्रकारों पर हमले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र 
Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
Sahebganj News: बरसात से पहले एक्शन में नगर परिषद, वार्ड-07 में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान
Giridih News: विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समीक्षा बैठक
Giridih News: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और महंगाई के खिलाफ झामुमो का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन