Giridih News: विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समीक्षा बैठक
सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने बोडो हवाई अड्डा विस्तार और जिले की अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण के लंबित मामलों को पारदर्शी तरीके से और समय सीमा के भीतर निपटाने का सख्त निर्देश दिया है।
गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन कार्य एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी भी बैठक से जुड़े। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजनावार प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया का पारदर्शी एवं त्वरित निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी मामलों में आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करें ताकि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब न हो।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
