Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप

संगीता शर्मा का मंत्र: "जो पसीने से नहाता है, वही इतिहास बदलता है"

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप
(फोटो)

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में ग्रिजली विद्यालय को 19 अंकों से हराकर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही विद्यालय की 11 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया लीग 2026 के लिए हो गया है। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा और प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और कोच अमित कुमार के मार्गदर्शन को दिया। टीम की उपलब्धि पर स्कूल में एक विशेष सम्मान सभा आयोजित कर सभी विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने फाइनल मैच में ग्रिजली विद्यालय को 19 पॉइंट से हराकर कबड्डी में किया अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, "जो पानी से नहाता है वह लिबास बदलता है और जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है। वहीं इस जीत का श्रेय "विद्यालय के कोच अमित कुमार और छात्राओं को देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। 

वहीं विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा, "यह छात्राओं के लगन, परिश्रम और विद्यालय के कोच के संयुक्त मेहनत का परिणाम है। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, हमें धैर्य पूर्वक रहकर सही समय का इंतजार करना चाहिए।"और आज यह कीर्तिमान स्थापित कर हमारे विद्यालय के खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया कि उन्हें सही समय और सही मौके  का पूरा ज्ञान है।

सम्मानित खिलाड़ी: सोनाक्षी कुमारी, निधि रानी, अनामिका राज, रचिता राज, ऋषु कुमारी, अंजली कुमारी, मानशी कुमारी, चार्वी पांडेय, रित्विका गुप्ता, अंशिका बरुआवे और आशी कुमारी। सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया लीग 2026 के लिए हो गया है। विद्यालय में एक विशेष सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने में 24 वर्षीया महिला की गई जान Koderma News: स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने में 24 वर्षीया महिला की गई जान
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप
Koderma News: जमीन पर सो रही महिला बनी जहरीले सांप का शिकार
Koderma News: विधि लिपिक संघ के अध्यक्ष बने महेंद्र प्रसाद 
Koderma News: लोक अदालत का बढ़ता प्रभाव: समय और पैसे की बचत के साथ मुकदमों के बोझ से मिली मुक्ति
Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल
Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर
जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग
Ranchi News: रोजगार की राह हुई आसान: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र नामी कंपनियों में चयनित
IRS अफसर की बेटी का कत्ल: घर के अंदर दिखा खौफनाक मंजर, हर तरफ खून के निशान, आरोपी राहुल ने बाथरूम में छिपाया राज
AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत कई सांसदों का इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड