Koderma News: स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने में 24 वर्षीया महिला की गई जान
RPF की त्वरित कार्रवाई: सूचना मिलने के बाद परिजनों को किया गया सूचित
कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर शुक्रवार देर शाम सियालदह-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की चपेट में आने से 24 वर्षीया मुस्कान मसी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने तीन माह के दो जुड़वा बच्चों और भांजी के साथ आसनसोल से दिल्ली जा रही थी, तभी सामान लेने उतरने और चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में यह भयावह हादसा हुआ। घटना के बाद RPF ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मासूम बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर परिजनों को सूचित किया। इस दुखद घटना के कारण कोडरमा रूट पर जनशताब्दी और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन आधे घंटे तक प्रभावित रहा।
कोडरमा: स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में 24 वर्षीया महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार महिला मुस्कान मसी (पति तपन मसी, रामबंध, थाना हीरापुर, वर्धमान) सियालदह- जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (12379) के बी-3 कोच में सफर कर रही थी। वह अपने 3 माह के दो जुड़वा शिशुओं और एक भांजी के साथ आसनसोल से दिल्ली जा रही थी। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर ट्रेन रुकने के बाद वह कुछ सामान लेने नीचे उतरी।
इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। हड़बड़ी में चढ़ने के प्रयास में वह दो नीचे गिरकर ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरपीएफ के जवान पहुंचे और दोनों मासूम बच्चों व भांजी को अपने संरक्षण में लेकर परिजनों को सूचना दी। हादसे के कारण उक्त ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस वजह से रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, गया आसनसोल ईएमयू और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

