वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर

युवक से गाली-गलौज के बाद विभाग की छवि पर सवाल

वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
(फोटो)

बोकारो के चास थाना क्षेत्र की इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एक युवक के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने जांच कमेटी गठित की और रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि विभाग में जनता के प्रति सम्मान और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

बोकारो: पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला चास थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कथित तौर पर वह एक युवक से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा और गाली-गलौज करती सुनाई दे रही हैं। 

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर एक बार फिर असर पड़ा है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस अधिकारी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। ऑडियो में जिस तरह की बातचीत सामने आई है, उसने पुलिस के व्यवहार और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं। इसकी व्यापक चर्चा जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जांच कमेटी का गठन कर  मामले की सत्यता के बाद इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी को पुलिस लाइन में तबादला कर दिया है। प्रेस रिलीज  के माध्यम से  एसपी ने कहा है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की गई और सुषमा कुमारी दोषी पाई गई। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जनता के प्रति सम्मान सर्वोपरि है।यह कोई पहला मामला नहीं है जब बोकारो पुलिस विवादों में आई हो।

इससे पहले भी पुलिस की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों से विभाग की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है और आम लोगों का भरोसा कमजोर होता है। आरोप सही साबित हुआ अब देखना होगा कि  करवाई के नाम में केवल तबादल ही की अनुशासनहीनता पर भी कोई कारवाई होगा, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति मानवता का संदेश जायेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच