आईएएस विनय चौबे को मिली बेल पर बरसे बाबूलाल, दिखावे की कार्रवाई कर जनता की आंखों में झोंकी धूल

कोर्ट में अन्य अधिकारियों के बयान के बावजूद जांच की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी

आईएएस विनय चौबे को मिली बेल पर बरसे बाबूलाल, दिखावे की कार्रवाई कर जनता की आंखों में झोंकी धूल
(बाबूलाल मरांडी फाइल फोटो)

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे को मिली 'डिफ़ॉल्ट बेल' पर हेमंत सरकार और ACB पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ACB का इस्तेमाल केवल विरोधियों को डराने और शराब घोटाले के सबूतों को मिटाने के लिए किया जा रहा है। मरांडी ने कहा कि जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई ताकि "बड़ी मछलियों" को बचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता के दुरुपयोग का हिसाब अंततः जरूर होगा।

रांची: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। कहा कि शराब घोटाले के बाद ACB आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर आज तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई। ACB ने उनके पूरे परिवार की संपत्ति खंगाल ली, खबरों में देखा गया कि अवैध रूप से अर्जित नामी बेनामी संपत्ति के तथ्य भी सामने आए। शराब घोटाला में विनय चौबे के स्पष्ट भूमिका भी ख़बरों के माध्यम लोगों के सामने आई। कई आईएएस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही भी दी, इसके बावजूद ACB विनय चौबे के खिलाफ समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई और डिफ़ॉल्ट बेल मिल गया। 

हालांकि एक बात तो स्पष्ट हो चुका है कि ACB का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को जेल में रखने, भयादोहन करने, उगाही करने, राजनैतिक/ग़ैर राजनैतिक छोटे-बड़े विरोधियो को तंग-तबाह करने, मानसिक यातना देने, दबाव में रखने और शराब घोटाले के सबूतों को नष्ट करने में हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी ACB के ऐसे ग़लत कार्यों का संज्ञान लिया है। जिस दिन विनय चौबे की गिरफ्तारी हुई थी, उसी दिन उन्होंने  कहा था कि यह गिरफ्तारी सजा देने के लिए नहीं, बल्कि बड़ी मछलियों को सजा से बचाने के लिए हुई है। पिछले 10-11 महीनों से ACB कारवाई करने का दिखावा कर  आंखों में धूल झोंकने का काम करते रही।

कहा कि मुख्यमंत्री को  इतना स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि सत्ता का दुरुपयोग कर कुछ दिन तक जांच प्रभावित करने और सजा को टालने का प्रयास कर सकते हैं, ACB का दुरुपयोग विरोधियों को तंग-तबाह करने में कर सकते हैं, लेकिन याद रखिए अंततः सबका हिसाब होगा! पावर और सत्ता के दम पर कानून का दुरपयोग करने वालो का अंजाम अंत में क्या होता है? याद न हो तो इतिहास उलट कर देख लें मुख्यमंत्री।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित
Giridih News: चुंगलो पैक्स में नाबार्ड टीम का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा
Giridih News: नगर निगम की नई इमारत में पहली बोर्ड बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
Giridih News: चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित
आजसू को पाकुड़ में मिला नया युवा नेतृत्व, प्रणव साह बने जिला प्रभारी
4 साल बाद घर लौटा गुरवा, मां की दुआ और प्रयासों ने रचा चमत्कार
Palamu News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
पीवीयूएनएल टाउनशिप में खुलेगा नया स्कूल, DAV के साथ बड़ा समझौता
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में AI पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन, देश-विदेश के विशेषज्ञ लेंगे भाग