दिल्ली से आई टीम ने बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, कालाजार उन्मूलन पर फोकस
कालाजार मरीजों के परिवारों से मिलकर ली स्वास्थ्य जानकारी
साहिबगंज के बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने दिल्ली से राष्ट्रीय मॉनिटरिंग टीम पहुंची। टीम ने कालाजार उन्मूलन एवं वेक्टर जनित रोग (वीबीडी) से जुड़े सभी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की।
साहिबगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बोरियो में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम एवं भीबीडी से सम्बंधित चल रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण दिल्ली से आए राष्ट्रीय मॉनिटरिंग टीम ने किया। टीम में डॉ. आरती रामा, एंटोमोलोजिस्ट कालाजार नई दिल्ली और अंकित शर्मा नई दिल्ली शामिल थे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कालाजार एवं भीबीडी से सम्बंधित सभी प्रकार के रजिस्टर, प्रतिवेदन, दस्तावेज, प्रयोगशाला कक्ष, टीकाकरण कक्ष, शीत श्रृंखला कक्ष एवं दवा आदि का अवलोकन किया। इसके बाद टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बालीडीह अंतर्गत तीलाटांड गाँव में भ्रमण कर कालाजार रोगियों के परिवार से मिलकर उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली। टीम ने उक्त गांवों में घर-घर भ्रमण करके आईआरएस छिड़काव, एमडीए कार्यक्रमों का गुणवत्ता का जाँच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरक्षण के दौरान राष्ट्रीय टीम द्वारा तीलाटांड गाँव में उपस्थित सभी लोगों को कालाजार बीमारी के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को छिड़काव के महत्व के बारे में बताया गया। मौके पर जिला भीबीडी सलाहकार डाक्टर सत्तीबाबू डाबडा, डॉ. रोहित कुमार गोंड, डॉ. बेसरा, श्रवण कुमार झा, एमटीएस मनोहर पंडित, एलटी मिठू कुमार, सुमन कुमारी, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, रिंकू कुमारी, सहिया मनीषा देवी आदि उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
