Sahebganj News: बोरियो में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर निकली कलश यात्रा, दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, पूरे क्षेत्र में दिखा उत्साह
बोरियो प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति व सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड में चैती दुर्गा पूजा के सप्तमी तिथि के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-ढाक और शंख ध्वनि के बीच निकली इस कलश यात्रा में पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली। यात्रा महावीर चैती दुर्गा मंदिर से मोरंग नदी तट तक गई। इस मौके पर पंडित सुबोध पांडे ने विधि-विधान से मंत्र उच्चारण कर मंदिर में कलश स्थापना की।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता के जयकारे लगाए और ढोल-ढाक की ताल पर नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और माता की पूजा-अर्चना की। यात्रा के अंत में मोरंग नदी तट पर कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया गया।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
