Chaibasa News : पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, भतीजे ने की चाचा की हत्या

3 दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, बालू में दफन मिला शव

Chaibasa News : पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, भतीजे ने की चाचा की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम में लापता व्यक्ति का शव बालू में दबा मिला, जिसमें लिंगा केराई ने हत्या कर शव छिपाने की बात कबूल की।

पश्चिमी सिंहभूम : शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र बुधराम कराई ने बताया कि उसके पिता 17 मार्च से लापता थे। परिवार के लोग लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार को घर निर्माण कार्य में लगे एक राजमिस्त्री ने घर से करीब 500 मीटर दूर बालू फैला हुआ देखा। शक होने पर जब बालू हटाया गया, तो अंदर से बेहरा केराई का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच मृतक के ही परिवार के सदस्य और उसके चाचा का बेटा लिंगा केराई सामने आया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसी ने बेहरा केराई की हत्या कर शव को बालू में दबा दिया था।

ग्रामीण मुंडा द्वारा मामले की सूचना टोंटो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपित लिंगा केराई, जिसने खुद आत्मसमर्पण किया, को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

शुक्रवार को टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि 17 मार्च की रात चाचा और भतीजे के बीच खाने-पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर झगड़ा हो गया, इसी दौरान लिंगा केराई ने बेहरा केराई के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से आरोपित ने उसे बालू में दफना दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान