रामनवमी, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रामनवमी, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक

हीरोडीह थाना में शांति समिति की बैठक में रामनवमी, रमजान और सरहुल को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

गिरिडीह : हीरोडीह  थाना सभागार में  रामनवमी रमजान एवं सरहुल त्यौहार को सौहार्द पूर्ण मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एस  आई जीत मोहन संवासी  ने किया बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी समाजसेवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए इस दौरान उपस्थित लोगो ने बारी बारी से अपने अपने विचार दिए तथा दोनों त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने के लिए बात रखी गई।

दोनों समुदाय के व्यक्तियों ने बात रखते हुए कहा इस क्षेत्र में परंपरा से एक दूसरे का त्यौहार सौहार्द पूर्ण तरीके से  मनाते आ रहे है। इस तरह अधिकारियों  ने कहा कि त्यौहार में डीजे नहीं बजनी चाहिए। कहा निर्धारित रूट से जुलूस एवं अखाड़ा ले जाया जाय ताकि किसी तरह आपत्ति नहीं लगे कहा सोशल मीडिया के द्वारा गलत मैसेज फैलाने वाले को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा। इस तरह शांति बनाए रखने के कार्यक्रम में मौजूद जिला परिषद विजय पांडे, जिला परिषद प्रभा वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा,  मुखिया धीरेन्द्र मंडल, मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि भानु शर्मा मुस्लिम अंसारी, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, उप प्रमुख रब्बुल हसन अंसारी, मनोज पंडा, आशुतोष कुशवाहा, मुखिया संपूर्ण सिंह, कैलाश साव, विकास कुमार, धनंजय सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान