Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026

डॉ. लंबोदर महतो ने समाज की जिम्मेदारी और प्रेरणा पर किया जोर

Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026

कसमार प्रखंड में सात दिवसीय प्रहरी मेला 2026 का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। डॉ. लंबोदर महतो ने समाज को दिशा देने का संदेश दिया।

बोकारो : बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत खैराचातर में स्वर्गीय भूतपूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय प्रहरी मेला का समापन  सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने स्वर्गीय जायसवाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में डॉ. महतो ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके लोगों की जिम्मेदारी और सोच पर निर्भर करती है। उन्होंने स्वर्गीय सुरेश जायसवाल के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मेला समिति ने क्षेत्र के लोक कलाकारों शेखर शरदेंदु, नेपाल महतो, अशोक महतो, हबीब नाज, मानुदेव महतो, प्रभाष नायक, जितेंद्र महतो, नखलेश नायक के साथ-साथ चिकित्साकर्मी संतोष महतो को सम्मानित किया।

दूसरी ओर, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से समापन समारोह को यादगार बना दिया। नागपुरी गायक राजेश राज, गायिका सरस्वती बुंकर, बुल्टी सिंहा और फुलमनी ने नागपुरी, खोरठा और हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। वहीं अखिल किशन के गीतों ने भी खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में करण कुमार कर्मकार, मंटू राम मरांडी, आनंद बेसरा, शकुर अंसारी, मेला समिति के अध्यक्ष घनश्याम महतो, व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल, सचिव राजेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, संयोजक उमेश जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, डॉ. जीतलाल महतो, सुनील कपरदार, उमेश कुमार महतो, किशोर कांत सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें बरहरवा स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत, ₹5 में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी

कार्यक्रम का संचालन पंकज जायसवाल एवं दीपक सवाल ने किया। इस अवसर पर इब्राहिम अंसारी, देवेंद्र नाथ महतो, सुशील कुमार जायसवाल, रमेश चंचल, विष्णु जायसवाल, संजय राय, राहुल महतो, रोमेल अंसारी, प्रेमचंद महतो, यूनुस अंसारी, अंकुश जायसवाल, विनीत जायसवाल, आर्यन कपरदार, अभिषेक जायसवाल, अमन राय, प्रेम राय, रूप राय, विनीत राय, मुकेश राय, अविनाश राय, विजय ठाकुर, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें हरीश राणा केस: 2013 हादसे के बाद कोमा में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव
देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी
Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026
Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा
Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर