Deoghar News : कोल इंडिया की एसपी माइंस चितरा कोलियरी में प्रमोशन से खुशी का माहौल
वित्त, मानव संसाधन, सेल्स और मेल नर्सिंग में नए पदों पर नियुक्ति
चितरा कोलियरी में पांच नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों को कोल इंडिया द्वारा अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया। ई–2 ग्रेड में प्रमोशन से कोलियरी क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
देवघर : कोल इंडिया की ओर से नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों को अधिकारी पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसपी माइंस चितरा कोलियरी के पांच कर्मियों को ई–2 ग्रेड में प्रमोशन मिला है। इस उपलब्धि से कोलियरी क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दरअसल, कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा विभागीय पदोन्नति के तहत 29 नवंबर को आसनसोल में परीक्षा आयोजित की गयी थी।
इसमें सफल अभ्यर्थियों को अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया। पूरे देशभर से कुल 450 कर्मियों का चयन हुआ, जिसमें चितरा कोलियरी के पांच कर्मी शामिल हैं। पदोन्नति प्राप्त करने वालों में विजयानंद झा को एकाउंटेंट से सीनियर ऑफिसर (फाइनेंस), राजेश कुमार रजक को जनरल असिस्टेंट से सीनियर ऑफिसर (मानव संसाधन), अशोक कुमार को सीनियर सर्वेयर से सीनियर ऑफिसर (सेल्स), विकास कुमार को सीनियर सर्वेयर से सीनियर ऑफिसर (सेल्स), और राजकुमार मेश्रम को मेल नर्स ।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
