अपराध की राजधानी बना झारखंड: प्रति लाख हत्या दर में देश में नंबर-1 होने पर भाजपा का हेमंत सरकार पर प्रहार

हेमंत सरकार की विफलता के प्रमाण हैं राज्य में हुई 9250 से अधिक हत्याएं

अपराध की राजधानी बना झारखंड: प्रति लाख हत्या दर में देश में नंबर-1 होने पर भाजपा का हेमंत सरकार पर प्रहार
(भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव)

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने NCRB के आंकड़ों के हवाले से झारखंड को हत्या के मामलों में देश में अव्वल बताते हुए हेमंत सरकार पर प्रशासनिक पंगुता और ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ अपराध चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ ट्रेनिंग पूरी कर चुके 39 डीएसपी को ढाई साल से नियुक्त न कर जनता के 14 करोड़ रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं।

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड को अपराध की राजधानी बनाने वाली हेमंत सरकार अब प्रशासनिक पंगुता और ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग का प्रतीक बन चुकी है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के वर्ष 2024 के विस्तृत विश्लेषण किए आंकड़े बेहद भयावह तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। एनसीआरबी के अनुसार प्रति लाख आबादी पर हत्या के मामलों में झारखंड पूरे देश में नंबर वन बन गया है। 

वर्ष 2024 में राज्य में 1472 हत्याएं हुईं और हत्या का अनुपात 3.7 प्रति एक लाख आबादी दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 1.9 है।प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के नेता अक्सर उत्तर प्रदेश का उदाहरण देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे यह नहीं बताते कि उत्तर प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर हत्या का अनुपात केवल 1.3 है।यानी जनसंख्या के अनुपात में झारखंड कहीं अधिक असुरक्षित और अपराधग्रस्त राज्य बन चुका है।

प्रतुल ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती रही है कि पिछले सवा छह वर्षों में जो स्थितियां हो गई हैं उसमें झारखंड के हर गली में रहमान डकैत निर्भीक होकर घूमता दिख रहा है।तभी तो हेमंत सरकार के साढ़े छह वर्षों के कार्यकाल में राज्य में 10 हजार से अधिक बलात्कार, 11 हजार से ज्यादा अपहरण और 9250 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। यह आंकड़े केवल संख्या नहीं, बल्कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार की विफलता का चार्जशीट हैं।

खर्च 14 करोड़ मगर ढाई साल से पोस्टिंग नहीं

यह भी पढ़ें: एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर 35,367 वाहनों के संचालन का दावा, झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रतुल ने कहा कि स्थिति इतनी विचित्र है कि दूसरी ओर सरकार ने ट्रेनिंग पूरी कर चुके 39 डीएसपी को ढाई वर्षों से बैठाकर रखा हुआ है। इन डीएसपी की नियुक्ति जुलाई 2022 में हुई थी और इन्होंने अक्टूबर 2023 में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली। उसके बाद आज तक इनकी पोस्टिंग नहीं होना कई सवालों को जन्म देता है। सरकार अब तक इनके वेतन और भत्तों में लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें: अरगड्डा कोयला खदान हादसे के बाद पीड़ित परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी

आखिर किस कारण से इन डीएसपी की पदों पर नियुक्ति नहीं हो रही? क्या राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने की सरकार की कोई मंशा ही नहीं है?प्रतुल ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग अब एक समानांतर उद्योग का रूप ले चुका है, जहां योग्यता और प्रशासनिक आवश्यकता नहीं, बल्कि दूसरे समीकरण काम कर रहे हैं। हेमंत सरकार को जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि जब राज्य अपराध में जल रहा है, तब प्रशिक्षित अधिकारियों को आखिर क्यों बैठाकर रखा गया है?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल