Hazaribagh News: बढ़ते नशे और क्राइम पर भाजयुमो सख्त, नए एसपी अमन कुमार को सौंपा मांग पत्र

ब्राउन शुगर और गाँजा के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक की मांग

Hazaribagh News: बढ़ते नशे और क्राइम पर भाजयुमो सख्त, नए एसपी अमन कुमार को सौंपा मांग पत्र
(फ़ोटो)

भाजयुमो हजारीबाग के जिला अध्यक्ष राज करण पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसपी अमन कुमार से मुलाकात की। संगठन ने शहर में फैलते नशे के कारोबार, बाइकर्स गैंग और बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए विशेष अभियान चलाने और पूरे शहर को सीसीटीवी निगरानी से जोड़ने की मांग की।

हजारीबाग: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हजारीबाग के जिला अध्यक्ष राज करण पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को शहर में बढ़ते नशा कारोबार, बाइकर्स गैंग एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया।

भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि वर्तमान समय में ब्राउन शुगर, गाँजा एवं अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में युवा आ रहे हैं। संगठन ने इसे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज करण पाण्डेय ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग, लूटपाट, बाइकर्स गैंग की गतिविधियों एवं महिलाओं के साथ छीना-झपटी की घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों का घर से निकलना भी असुरक्षित महसूस होने लगा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नशा कारोबारियों एवं अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती, वाहन जांच एवं निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

Read More.. विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम

भाजयुमो ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की भी मांग उठाई। संगठन ने कहा कि हजारीबाग के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाए जाएँ तथा पूरे शहर को एक आधुनिक CCTV निगरानी प्रणाली एवं कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।

Read More.. Hazaribagh News: गांधी मैदान को पटना की तर्ज पर विकसित करने की उठी मांग, स्वच्छता समिति ने सौंपी पांच सूत्री मांगें

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
Sahebganj News: NH-80 का बदलेगा स्वरूप, 9 करोड़ की लागत से जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प
Sahebganj News: कन्या उच्च विद्यालय में मना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, चैटबॉट और अंतरिक्ष विज्ञान पर दी गई जानकारी  
Bokaro News: पत्रकार संगठन की बैठक, वरिष्ठ और उभरते पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय
Bokaro News: अवैध खनन पर 'जीरो टॉलरेंस': डीसी अजय नाथ झा ने टास्क फोर्स को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Bokaro News: वन बचाव समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Bokaro News: पुलिस ने गुप्त सूचना पर करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया 
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र, डॉ. शिल्पी काजल ने दिया स्वास्थ्य मंत्र
झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का उद्घाटन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
Hazaribagh News: खेल सुविधाओं के कायाकल्प की तैयारी, ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की मुलाकात
Hazaribagh News: बढ़ते नशे और क्राइम पर भाजयुमो सख्त, नए एसपी अमन कुमार को सौंपा मांग पत्र