झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का उद्घाटन

राज्य के क्रिएटर्स ही बेहतर दिखा सकते हैं झारखंड की सादगी

झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का उद्घाटन
(फ़ोटो)

पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में आयोजित ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में राज्य के 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यमों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

रांची: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में सोमवार को पर्यटन विभाग, झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन के दौरान कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े महानगरों के क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जा सकता था, लेकिन झारखंड की असली पहचान, यहाँ की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं। 

हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तो वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। इससे न केवल राज्य की ब्रांडिंग मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय क्रिएटर्स को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना है।


कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। यह पहल डिजिटल क्रिएटर्स एवं पर्यटन विभाग के बीच एक सशक्त एवं संरचित साझेदारी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस आयोजन में राज्य के 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं एवं स्थानीय पहचान को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम के दौरान इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन प्रचार, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट निर्माण एवं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Read More.. Ranchi News: स्मार्ट ऊर्जा की ओर कदम: BIT मेसरा में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

कार्यक्रम में विभागीय सचिव मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन, महाप्रबंधक राजीव रंजन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More.. Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित Dumka News: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
Sahebganj News: NH-80 का बदलेगा स्वरूप, 9 करोड़ की लागत से जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प
Sahebganj News: कन्या उच्च विद्यालय में मना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, चैटबॉट और अंतरिक्ष विज्ञान पर दी गई जानकारी  
Bokaro News: पत्रकार संगठन की बैठक, वरिष्ठ और उभरते पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय
Bokaro News: अवैध खनन पर 'जीरो टॉलरेंस': डीसी अजय नाथ झा ने टास्क फोर्स को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Bokaro News: वन बचाव समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Bokaro News: पुलिस ने गुप्त सूचना पर करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया 
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र, डॉ. शिल्पी काजल ने दिया स्वास्थ्य मंत्र
झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का उद्घाटन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
Hazaribagh News: खेल सुविधाओं के कायाकल्प की तैयारी, ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की मुलाकात