Ranchi News: स्मार्ट ऊर्जा की ओर कदम: BIT मेसरा में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

देश भर के शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Ranchi News: स्मार्ट ऊर्जा की ओर कदम: BIT मेसरा में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
(फ़ोटो)

BIT मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित "स्मार्ट एनर्जी टेक्नोलॉजीज" पर आधारित पांच दिवसीय हाइब्रिड FDP का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें आईआईटी, एनआईटी और उद्योग विशेषज्ञों ने स्मार्ट ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा और इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम जैसी नवीनतम तकनीकों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) “एडवांसेज इन स्मार्ट एनर्जी टेक्नोलॉजीज, इंटेलिजेंट कंट्रोल एंड ड्राइव्स” का शुक्रवार को वैलिडिक्टरी सत्र के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का समन्वयन विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. प्रतीम पान, डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. सौरभ पैतांडी द्वारा किया गया।

4 मई से 8 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित इस एफडीपी में देश के विभिन्न हिस्सों से फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं उद्योग विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए। कार्यक्रम में स्मार्ट ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम, माइक्रोग्रिड, इलेक्ट्रिक ड्राइव्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सतत ऊर्जा प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की गई।

वैलिडिक्टरी सत्र में BIT मेसरा के डीन (पीजीएस) प्रो. संदीप सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ईआरएलडीसी, ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया, कोलकाता के चीफ मैनेजर चंदन कुमार तथा एनआईटी राउरकेला के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष ओखाड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. मिश्रा एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चमन लाल देवांगन भी उपस्थित रहे। समापन सत्र में अतिथियों ने विभाग द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए तेजी से विकसित हो रहे ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर सीखने एवं बहुविषयी अनुसंधान के महत्व पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: शहीद जवानों के बच्चों का भविष्य संवारेगी हेमंत सरकार, रांची में खुलेगा हाईटेक ‘दिशोम गुरू शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’

पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न IIT, NIT तथा उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्मार्ट ऊर्जा प्रणाली एवं इंटेलिजेंट कंट्रोल तकनीकों में नवीनतम प्रगतियों की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण