Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी

प्रतिदिन वाहनों के दस्तावेजों की होगी गहनता से जांच

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
(खनन टास्क फोर्स की बैठक)

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में एनजीटी के निर्देशों के तहत 10 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू उठाव पर पूर्ण रोक लगा दी है। उन्होंने अवैध खनन को रोकने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखने और वाहनों की सघन जांच के कड़े निर्देश दिए हैं।

दुमका: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश। 10 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक नदी घाटों से बालू उठाव पर पूर्णतः रोक - उपायुक्त। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए तथा जांच के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए। बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को चिन्हित करते हुए लगातार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए तथा इस पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन वाले क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया। 

उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से नियमित निगरानी की जाए ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। ड्रोन निगरानी के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि एनजीटी के निर्देशों के तहत दुमका जिला अंतर्गत सभी नदी बालू घाटों से दिनांक 10 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू उठाव पर पूर्णतः रोक रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अवधि के दौरान बालू के अवैध उठाव एवं परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। बैठक में डीएफओ,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज  Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार