Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी

अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने के कड़े निर्देश

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
(फायर सेफ्टी समीक्षा बैठक)

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फायर सेफ्टी को लेकर आयोजित बैठक में जिले के सभी होटलों और निजी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी निकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को इन संस्थानों की कड़ाई से जांच करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के होटल, प्राइवेट अस्पताल एवं अन्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी होटल एवं प्राइवेट अस्पतालों में फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी निकास एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण कार्यशील स्थिति में उपलब्ध रहने चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को होटल एवं प्राइवेट अस्पतालों की जांच करने का निर्देश दिया तथा कहा कि फायर सेफ्टी रूल्स का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बदरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक; युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें