Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
संसाधन व्यक्तियों के रूप में आकांक्षा अग्रवाल और सुमन चौधरी उपस्थित
हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जेसी बोस भवन में आइक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में विशिष्ट अधिगम अक्षमता (SLD) और समावेशी शिक्षा पर आयोजित तीन दिवसीय फैकल्टी क्षमता निर्माण कार्यशाला का दूसरा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान सुश्री आकांक्षा अग्रवाल, सुमन चौधरी और भोपाल से वर्चुअली जुड़ीं शीना थॉमस ने प्राध्यापकों को डिस्लेक्सिया, डिस्ग्राफिया व डिसकैल्क्युलिया जैसी अधिगम कठिनाइयों से निपटने के लिए असिस्टिव टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सल डिज़ाइन फॉर लर्निंग (UDL) और रोल प्ले आधारित शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय फैकल्टी क्षमता निर्माण कार्यशाला के अंतर्गत समावेशी शिक्षा एवं विशिष्ट अधिगम अक्षमता (SLD) विषय पर दूसरे दिन मंगलवार को जेसी बोस भवन में कुल चार ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला में संसाधन व्यक्तियों के रूप में सुश्री आकांक्षा अग्रवाल (SOCH Foundation) एवं सुश्री सुमन चौधरी (COL-CEMCA) ने सहभागियों को SLD से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। मौके पर भोपाल स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज से सहायक प्राध्यापक शीना थॉमस ने वर्चुअल मोड में कार्यशाला को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मस्तिष्क आधारित अक्षमता (Dyslexia), लेखन वैकल्य या अक्षमता (Dysgraphia) तथा गणित की अक्षमता (Dyscalculia) जैसी अधिगम कठिनाइयों को समझाने हेतु सिमुलेशन आधारित गतिविधियाँ कराई गईं। “भारत में SLD हेतु नीति एवं नियामक ढांचा” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

दोपहर के सत्र में एसएलडी शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन-अनुकूलन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। आयोजित "असिस्टिव टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन" प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दिन के अंतिम सत्र में 'रोल प्ले' गतिविधि का आयोजन किया गया। प्राध्यापक शीना थॉमस ने कहा की शिक्षक में कौशल और ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है सही रवैया, नजरिया (एटीट्यूड) का होना।
कार्यशाला का संचालन डॉ. मीता रानी सिंह एवं डॉ. कनुप्रिया गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभावि के आइक्यूएसी के निदेशक तथा इस कार्यशाला के संयोजक डॉ. अविनाश कुमार, आयोजन सचिव डॉ संतोष सिंह तथा आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. गंगानंद सिंह, अमिता कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
