Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में नर्सिंग दिवस पर जुटे दिग्गज, सराहा गया योगदान

महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति ने किया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में नर्सिंग दिवस पर जुटे दिग्गज, सराहा गया योगदान
(फ़ोटो)

रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के नर्सिंग संस्थान में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और टीएनएआई झारखंड की सचिव ने नर्सों के योगदान की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा भावना का संदेश दिया और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

रांची: मंगलवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ टीएनएआई, झारखंड की राज्य सचिव सोनम सैमुएल, एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. डांडिन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या मीनल श्वेता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर सोनम सैमुअल ने नर्सों की सराहना करते हुए नर्सिंग दिवस एवं इसकी थीम की जानकारी दी। प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनवृत्त, संघर्षों तथा नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नर्सों की सेवा भावना को अनुकरणीय बताया। अपने संबोधन में प्रो. जगनाथन ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कार्यस्थलों पर उनके योगदान की चर्चा की। उपस्थित श्रोताओं को प्रो. डांडिन एवं डॉ. सुबानी बाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं संस्थान के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More..  झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला, 159 छात्रों को बेल

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Hazaribagh News: कनहरी हिल: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान
Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित