Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद

ग्रामीणों के शोर मचाने पर भी टस से मस नहीं हुआ हाथी

Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
(फ़ोटो)

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत नादकरी गांव में सोमवार शाम एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड से भटके इस हाथी ने कई किसानों की मकई की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत और पटाखों के इस्तेमाल के बाद हाथी को गांव से दूर खदेड़ा। क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते दखल से स्थानीय लोगों में जान-माल का खतरा बना हुआ है।

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के जामु पंचायत स्थित नादकरी गांव में सोमवार की देर शाम झुंड से भटके हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड से बिछड़ा हाथी सोमवार लगभग चार बजे शाम नादकरी गांव पहुँच कर किसान मो आशीन अंसारी, मो इबरार अंसारी, मो हासीम अंसारी के जेठूवा मकई बारी में घुस गया। जिसकी जानकारी मिलने पर गांव के दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चे हांथी देखने पहुँच गये तथा हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। 

घंटो प्रयास करने के बाद भी जब हाथी नही भागा तो इसकी सूचना वन विभाग को दिया। सूचना मिलते ही वन कर्मी नादकरी पहुंच हाथी को भगाने का अथक प्रयास किया, लेकिन हाथी टस से मस नही हुवा। बाद में वन कर्मियों ने पटाखा व लुक जलाकर हाथी को भगाने में सफल हुए। इस दौरान हाथी ने जेठूआ फसल को खाकर व रौंद कर नष्ट कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 

ग्रामीणों ने रात भर भय के माहौल में समय बिता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का आना-जाना बना हुआ है जिससे जान माल का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।वही विभाग के पास हाथियों को भगाने का कोई ठोस उपाय नही है न ही वन विभाग के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग किया जाता है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट
Sahebganj News: बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर फोड़े खाली मटके
छतरपुर को जिला बनाने की उठी मांग: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त