Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट

हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने सनातनियों से गंगा में कचरा न फैलाने का किया आह्वान

Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट
(फ़ोटो)

साहिबगंज के मुक्तेश्वर घाट पर मंगलवार संध्या को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में भव्य साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ-साथ गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

साहिबगंज: शहर के मुक्तेश्वर घाट पर मंगलवार संध्या जिला गंगा समिति के तत्वावधान में साप्ताहिक गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा घाट परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। पुरोहित अजय पांडे, विजय पांडे और संजय पांडे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा का पूजन किया गया। शंखध्वनि, घंटियों और ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच सामूहिक आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारों के साथ आरती में भाग लिया और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।  

गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाली इस आरती का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ गंगा संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर परिषद प्रतिनिधि पवन कुमार, सुनील कुमार, रोहित कुमार, सुनील पीयूष सहित बाल गंगा मित्र भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि गंगा आरती अब साहिबगंज की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान बनती जा रही है। इससे लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो रहा है और नई पीढ़ी भी गंगा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ रही है। 

जिला गंगा समिति द्वारा हर सप्ताह इस आयोजन को और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो व केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने बताया कि हिन्दू धर्म में गंगा आरती का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रत्येक सनातनी श्रद्धालुओं से गंगा आरती में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि गंगा नदी में कचड़ा न फैलाएं और मां गंगा को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

Read More.. पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसे का परिणाम है जीत: संत कुमार घोष

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट
Sahebganj News: बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर फोड़े खाली मटके
छतरपुर को जिला बनाने की उठी मांग: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान